✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट
गरियाबंद जिला मैनपुर-ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र ग्राम पंचायत झरगांव तेतलपारा में आज दिनांक 27 जून को शासकीय प्राथमिक शाला तेतलपारा में संयुक्त रूप से शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हायर सेकेंडरी स्कूल झरगांव के प्राचार्य अभय कश्यप एवं संकुल समन्वयक टेकराम साहू सर जी विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य लक्ष्मी बाई पटेल रहे अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर, निशुल्क पाठ्य पुस्तक, और कपड़े वितरण किया गया
उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाये दी
हायर सेकेंडरी शाला के प्राचार्य अभय कश्यप जी जनपद पंचायत सदस्य लक्ष्मी बाई पटेल जी संकुल समन्वयक टेकराम साहू जी विशेस रुप से उपस्थित रहे
प्राथमिक शाला तेतलपारा के प्राचार्य सुरेशचंद्र तांडील जी , गोकुलराम बघेल जी, गोविंद यादव जी, चंद्रकांति नागेश जी, उपस्थित रहे
इस अवसर पर स्कूल अध्यक्ष द्रोपति नागेश, उपाध्यक्ष नागेश्वर पटेल, सदस्य महिंद्र नागेश, एवं गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे
वही स्कूल के स्टाफ ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया और कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर पालक भी विशेष रुप से ध्यान दें होमवर्क को बच्चों के द्वारा करा कर भेजें जिससे बच्चे को पढ़ने लिखने में सुविधा हो
