✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद : जनपद पंचायत देवभोग के अन्तर्गत आने वाला ग्राम पंचायत सेंदमुडा, ग्राम मोटरापारा के आंगनबाड़ी केंद्र के समीप, मोटरापारा से सागौनभाड़ी जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया के ऊपर एक भयंकर गढ्ढा हो गया है। जो कि आने वाले समय में एक बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।
रास्ते से बच्चे से लेकर बुजुर्गो सहित दो पहिया चार पहिया वाहन का आवागमन लगा रहता है, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है, पुलिया मे गुणवत्ताहीन कार्य होने के कारण कम समय में दरार आकर टूट चुका है और एक भयंकर गढ्ढा हो गया है इस पुलिया की मरम्मत करने के लिए ग्रामीणों द्वारा सरपंच-सचिव को अनेक बार अवगत कराया गया है लेकिन सरपंच- सचिव द्वारा ग्रामीणों के बातो का नजर अंदाज किया जा रहा है
