Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

थानेदार की पिटाई से युवक बेहोश, बिगड़ती हालत देख डॉक्टर ने किया रायपुर रिफर

Pulice ki maar se yuvak behosh

//गरियाबंद से विक्रम नागेश की रिपोर्ट//

घटना के बाद सिन्हा समाज ने किया थाने का घेराव, नेशनल हाइवे सड़क जाम के हालात ; – गरियाबंद जिला मुख्यालय की सिटी कोतवाली में पदस्थ नए थानेदार की रंगदारी सामने आई है। थानेदार ने एक युवक की थाने के भीतर ही बेदम पिटाई कर दी। पिटाई के कुछ देर बाद ही युवक बेहोश हो गया। बेहोशी हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर रिफर किया है।

जानकारी मुताबिक के युवक को किसी अज्ञात युवती का फोन आया था जिसमें युवती द्वारा उसके साथ किसी बात को लेकर गाली गलौज और अश्लीलता बड़े शब्दों में धमकाया गया जब युवक ने पलट कर उसका जवाब दिया तो युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी ने युवक को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था लेकिन थाना प्रभारी मामले की हकीकत जाने और शिकायत की जांच के बिना ही पहले अपने स्टाफ के सामने के युवती के हाथो युवक को पिटवाया, उसके बाद थाना स्टाफ ने भी युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद भी थाना प्रभारी नहीं रुके।

युवक के साथ उनके परिचित भी थाने पहुंचे थे, उन्होंने बीच बचाव किया तो उनको धमकी चमकी देकर थाने से बाहर जाने कह दिया और खुद युवक की पिटाई शुरू कर दी। थानेदार की बेदम पिटाई से युवक कराहने लगा और मौके पर ही बेहोश होनें लगा। युवक को बेहोश होते देख उसे जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने युवक की बिगड़ी गलत देख रायपुर रिफर कर दिया है।

इधर घटना के बाद युवक के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल परिसर में ही युवक के परिजन और उसके मित्र सब एकजुट होने लगे है। जिसके चलते मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। वही सैकड़ों युवक व नगर के ग्रामीणों द्वारा थाने के सामने एकजुट हो कर थानेदार के खिलाफ नारेबाजी कर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया गया। और थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे है।

मामले में जो भी पुष्पेंद्र नायक ने कहा कि युवक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध नहीं हुआ है पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया गया था। थाने में युवक के साथ मारपीट की शिकायत आई है जिसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version