Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजनांदगांव निवासी माँ-बेटे गांजा तस्कर को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार

शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद जिले की फिंगेश्वर पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 90 हजार रुपये की कीमत का 9 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों ओडिशा से गांजा लेकर राजनांदगांव जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान और उसकी मां शेख अकिला बेगम, निवासी रामनगर राजनांदगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा, वहीं तेज रफ्तार बाइक से भागने की उनकी कोशिश नाकाम हो गई।

फिंगेश्वर पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा तस्करी कर राजनांदगांव लाया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 9 किलो गांजा के साथ एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में सक्रिय थे।

जितेंद्र चंद्राकर, एएसपी गरियाबंदक्लोजिंग वीओ
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version