Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष ने जाने कांग्रेसियों को क्या कहा खबरें पढ़ें विस्तार से

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

ओछी राजनीति करना बंद करें कांग्रेसी, शासन से राशि नहीं मिलने के चलते नही हो पा रही तालाब की सफाई ,,,मेमन

गरियाबंद – रावणभाटा स्थित तालाब की सफाई को लेकर नगर में राजनीति गरमाने लगी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष ने भी जवाबी हमला करते हुए कांग्रेसी और कांग्रेस के विधायक पर ही निशाना साधते हुए शासन के ऊपर सहयोग न करने का ठीकरा फोड़ा है, मेमन ने कहा कि चार दिन पहले ही कलेक्टर को ज्ञापन देकर की सफाई के लिए पानी की मांग की गई थी। इसके पहले भी कई बार समस्या को लेकर शासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन सहयोग और राशि नहीं मिलने के कारण अब तक सफाई नहीं हो सकी है।

इधर बढ़ते विवाद को देखते हुए सोमवार को खुद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने वार्डवासियों के साथ तालाब का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम के समक्ष जिला प्रशासन को तीन दिवस के भीतर पानी उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम भी दिया। पालिका अध्यक्ष ने तीन दिवस में सहयोग न मिलने पर वार्ड वासियों के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दे दी है।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि राज्य शासन द्वारा समय पर राशि उपलब्ध नहीं कराने के चलते कई निर्माण कार्य और विकास की योजनाएं कागजों तक सीमिट गई हैं। तालाब की सफाई के लिए भी कई बार शासन और प्रशासन से राशि की मांग की जा चुकी है लेकिन राशि नहीं मिलने के चलते सफाई का काम नही हो पा रहा है। वही उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को लेकर कहा कि विधायक और उनके समर्थक लगातार ओछी राजनीति से पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दे जो शासन स्तर के हैं उसे लेकर भी कांग्रेसियों द्वारा अपनी शासन की नाकामी छुपाने आम जनता को गुमराह करते हुए नगर पालिका पर आरोप लगा दिए जाते हैं जबकि जमीनी हकीकत हर बार कुछ और निकलती है।

पालिका अध्यक्ष ने विधायक पर भी साधा निशाना

पालिका अध्यक्ष ने विधायक पर भी असहयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि तालाब के मामले को लेकर वे कई बार विधायक को संज्ञान में ला चुके हैं इसके बाद भी अभी तक विधायक ने अपनी ओर से कोई पहल नहीं की। जिसके चलते तालाब की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विधायक के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शासन स्तर की मांग को लेकर निरीक्षण करना और झूठी राजनीति और बयानबाजी करना उनके ओछी राजनीति को प्रदर्शित करता है, उनके ही सरकार की नाकामी को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि स्वयं विधायक क्षेत्र के विकास में असक्षम है। शासन भी उनको इतनी तवज्जो नहीं देती। जिसके कारण जिले और विशेषकर राजिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका और नगर पंचायत के विकास के लिए विधायक की ओर से कभी कोई बड़ा सहयोग अब तक नहीं मिल पाया है।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर पालिका सभापति आसिफ भाई मेमन, विष्णु मरकाम, वंश गोपाल सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि प्रह्लाद ठाकुर, वार्डवासी अंबिका सोनवानी, सुंदरी सिन्हा, कामनी ध्रुव, सिरबत्ती यादव, कुमारी कश्यप, बेलडी ध्रुव, सरस्वती ध्रुव, असंतरा ध्रुव, बसंती ध्रुव, गोदावरी कश्यप सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

 

बाक्स – बताया जाता है कि रावण भाटा में स्थित तालाब किसी निजी व्यक्ति के भूमि पर बना है। उक्त व्यक्ति द्वारा इस तालाब को स्वविवेक से निस्तार के लिए वार्ड वासियों को उपलब्ध कराया गया है। नगर पालिका प्रशासन के रिकॉर्ड में इससे संबंधित किसी प्रकार के दस्तावेज या जानकारी उपलब्ध नहीं है बावजूद इसके कांग्रेश द्वारा बिना ठोस जानकारी के आरोप लगाने से कांग्रेस की अब किरकिरी होने लगी है। जानकर ताज्जुब होगा कि बीते 3 सालों में विधायक के नाम पर कांग्रेस ने जितने भी प्रदर्शन किए उसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को औंधे मुंह की ही खानी पड़ी हैं

Exit mobile version