Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

2.5 लाख रुपय का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर : पुलिस ने 4 दिनों के भीतर ही गांजा तस्करी के 2 मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को रायपुर के पकड़ाए 2 आरोपियों से 50 किलो गांजा जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने रायपुर के रहने वाले 2 युवक गांजा को लेने के लिए रायपुर से बस के माध्यम से जगदलपुर पहुँचे हुए थे, जहां ओडिशा जाने के बाद वहां से 2 बड़े पैकेट में गांजा को लेने के बाद उसे यात्री बस में भरवाकर रायपुर ले जाने की फिराक में जगदलपुर की ओर आ रहे थे, लेकिन मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद बस्तर पुलिस ने सोमवार को धनपुजी नाका में अपने जवानों को तैनात कर यात्री बस को रोककर उसकी चेकिंग की गई तो 2 युवकों को पकड़ा लिया गया।

थाना प्रभारी नगरनार बीआर नाग ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद टीम गठित कर कार्रवाई हेतु धनपुंजी नाका पहुंचे, धनपुंजी में संदेह के आधार पर बस पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पकड़ा लिया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना-अपना नाम तारक गोप एवं गोपाल मण्डल दोनों माना कैम्प रायपुर निवासी होना बताये। दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 50 किलो गांजा मिला, पूछताछ करने पर गांजा रखने के संबंध में कोई भी कागज नहीं मिला, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी तारक गोप एवं गोपाल मण्डल के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से 50 किलो गांजा, 1 नग मोबाइल जब्त किया गया। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 2.50 लाख रूपये आंकी गई है। इस मामले में आरोपी तारक गोप एवं गोपाल मण्डल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है। थाना प्रभारी श्री नाग ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बताया कि पहले ओडिशा के गांजा तस्कर रायपुर तक गांजा लाकर छोड़ते थे, लेकिन इस बार हमें लेने के लिए बुलाया गया था, ये आरोपी रायपुर में इन गांजा को खपाते थे, इसके अलावा पहले गांजा तस्कर बड़ी गाडिय़ों का उपयोग करते है, लेकिन लगातार कार्रवाई को देखते तस्करों ने अपना पैटर्न ही बदल दिया था, लेकिन इसके बाद भी नगरनार पुलिस तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाकर 4 दिनों के अंदर 4 आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है।

Exit mobile version