Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के राह में निरन्तर आगे बड़ रहे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल – तरुण सिन्हा

गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के राह में निरन्तर आगे बड़ रहे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल - तरुण सिन्हा

राजनांदगांव : गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की राह में चल रहे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो निरंतर किसान, मजदूर, आदिवासी, ओबीसी, दलित, सामान्य सभी वर्गों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। चाहे वह भूमिहीन मजदूर हो बेरोजगार युवा हो किसानों को समर्थन मूल्य 2500 रुपये में धान खरीदी की बात हो महिला साहिका कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की बात शिक्षा के माध्यम से स्वामी आत्मानंद स्कूल में उच्च शिक्षा की पढ़ाई हो हाट बाजार क्लिनिक योजना तेंदू पत्ता तोड़ने वाले को 4000 प्रति मानक बोरा देने की बात हो और सबसे बड़ी बात जो आज हर किसान के चेहरे में खुशी देखने को मिल रही है।

जो किसान अपना धान उत्पादन करते हैं उन्हें 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल किया गया है। इस फैसले से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का लहर है। किसान सिर्फ अकेले ही नहीं बढ़ता बल्कि पूरे व्यापार जगत का निर्माता होता है। किसान धान गेंहू चना उत्पन्न करता है। तो उसे बेचकर व्यापारियों से खरीदी कर व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। ठीक माननीय मुख्यमंत्री जी इसी राह पर चल रहे हैं।

प्रदेश की जनता खुशहाल हो प्रदेश की जनता स्वस्थ हो प्रदेश की जनता शिक्षित हो प्रदेश की जनता उन्नत हो हर व्यक्ति का विकास हो यह एक अच्छे राजा की पहचान होती है। इसलिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पूरे देश में नंबर वन मुख्यमंत्री माना गया है। जो सभी वर्ग के लिए बढ़-चढ़कर काम कर रहे हैं। चाहे गोमूत्र खरीदने की बात हो गोबर खरीदने की बात हो महिला समूहों को काम देने की बात हो।

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि रीपा के माध्यम से महिला माताओं बहनों को मछली पालन मुर्गी पालन पोल्ट्री फॉर्म मसरूम की उपज कोशा का उपज आज किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की एक ही सोच है। हर हाथ शक्ति हर हाथ तरक्की इस लिए तो लोग कहते है भूपेश है तो भरोसा है।

Exit mobile version