गरियाबंद । जिला मुख्यालय गरियाबंद के वन विभाग ऑक्सन हॉल में शुक्रवार 25 जुलाई को मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग केे कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 26 जून 2025 को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिले में कुपोषण दर को कम करने का निर्णय लिया गया था।
जिला प्रशासन के प्रयास से जिले के 920 गंभीर कुपोषित बच्चों का पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा, जिसमें राजधानी रायपुर के बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.अशोक भट्टर एवं उनके टीम द्वारा जिले के कुपोषित बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जायेगा।
आपको बता दें कि इस आयोजन के दौरान, गंभीर कुपोषित बच्चों को समाजसेवी संस्थाओं / समाजसेवियों / जनप्रतिनिधियों/जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा गोद लिये जाने की पहल की जायेगी ।
अन्य विकासखंडों में भी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा
मिली जानकारी के अनुसार रविवार 27 जुलाई को सांस्कृतिक भवन छुरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, विकासखण्ड फिंगेश्वर, मैनपुर और देवभोग में भी मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया जायेगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठनों के द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लेने की रुचि और उत्साह प्रदर्शित किया जा रहा है, प्रयाश है कि जिले के कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। एक जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 680 बच्चों को गोद लिये जा चुका हैं।
