Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

फ्री में टमाटर, फ्री में टमाटर, मंत्री जी के क्षेत्र में बंपर फसल

दुर्ग : ठंड के सीजन में टमाटर की बंपर पैदावार होती है। खासकर की दुर्ग के धमधा और जशपुर के पत्थलगांव में, यहां पर हर साल टमाटर इतने सस्ते हो जाते हैं कि किसानों को सड़कों पर फेंकना पड़ता है। इस बार भी धमधा में टमाटर की बंपर पैदावार हुई।

सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाले टमाटर की कीमत कम होने से ग्राहकों को तो फायदा मिलता है, लेकिन किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। छत्तीसगढ़ के टमाटर उत्पादकों को हर साल इस समस्या से रुबरु होना पड़ता है। इस बार धमधा में किसानों ने टमाटर फेंकना शुरू कर दिया है।

किसान, सड़क के किनारे और खेत के पास टमाटर फेंक रहे हैं। टमाटर के बंपर पैदावार से खरीददार नहीं मिल रहे, जिस वजह से पैदावार का लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है। वहीं राहगीर फ्री में टमाटर ले जा रहे हैं। धमधा क्षेत्र कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के विधानसभा साजा के अंतर्गत आता है। यहां पर हर साल टमाटर का हाल ऐसा ही हो जाता है।

Exit mobile version