Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विश्व टीबी दिवस पर पाटन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को मिला उपचार

* पाटन में विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम,निःशुल्क जांच और इलाज शिविर आयोजित –  योगेश निक्की भाले ने दी टीबी से बचाव का संदेश: कहा बीमारी को नजरअंदाज न करें…

पाटन:  विश्व टीबी दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में टीबी मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले उपस्थित रहे। उन्होंने मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत की उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. कठोतिया, बीपीएम पूनम साहू एवं एपीएस इंदु अमरीश सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। शिविर में आए मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य टीबी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना रहा।

Exit mobile version