(संतोष देवांगन) पाटन : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने किशोर मेडिकल स्टोर मे निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिथि के रूप में योगेश निक्की भाले (नगर पंचायत पाटन-नेता प्रतिपक्ष , भाजपा नगर अध्यक्ष होरी लाल देवांगन , पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दामोदर चक्रघारी , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मिलन देवांगन शामिल हुए। इस दौरान मेडिकल स्टोर के संचालक किशोर एवं डॉ. निलय मोझरकर ने बच्चों का निःशुल्क जांच किया गया । इसके साथ ही दवाई निः शुल्क दिया गया।
बच्चों में मानसिक विकार शारीरिक ग्रोथ संबंधी समस्या बच्चों की व्यवहारिक समस्याएं जैसे खाना नहीं खाना, गुस्सा करना, समय पर बोलना शुरू नहीं करना, हाइट नहीं बढ़ना, मां का दूध पीने में समस्या, सर्दी, खांसी, निमोनिया, बुखार, दस्त एवं संपूर्ण निःशुल्क जांच किया गया।
