Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जनपद पंचायत पाटन के चार वरिष्ठ कर्मचारियों को दी स:सम्मान विदाई

पाटन : पाटन विधानसभा अंतर्गत जनपद पंचायत पाटन में आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिन कर्मचारियों का विदाई हुआ है वह लगातार वर्षों तक जनपद पंचायत पाटन के वरिष्ठ कर्मचारी रहे हैं।

जहां एडिशनल सीईओ श्री ध्रुव सर जी 20 वर्ष तक लगातार पाटन में कार्यरत रहे, वही श्री राम वर्मा जी भी 20 वर्षों तक जनपद पंचायत पाटन की सेवा की ,वही श्री सेन जी 35 वर्ष तक जनपद पंचायत पाटन की सेवा की, बड़े बाबू के रूप में श्री नंदलाल साहू जी ने भी लगातार 34 वर्षों तक पाटन जनपद में अपनी सेवा दी है इन चारों कर्मचारियों के सेवा कार्य को याद करते हुए आज जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारी अधिकारी एवं सरपंच सचिव ने सा सम्मान चारों कर्मचारियों को  साल श्रीफल एवं मोमेंटो देकर विदाई दिया गया।

इन कर्मचारियों ने क्रमशः उद्बोधन भी दिए और अपने द्वारा निष्ठा पूर्वक कार्य करने का अनुभव मौजूद कर्मचारियों से साझा किया और सभी को अपने कार्य के प्रति लगन पूर्वक कार्य करने का निवेदन किया  वही अपने विचारों को साझा करते करते श्री साहू जी भाऊक भी हो गए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती रामबाई गजानन सिन्हा जी ,कृषि उपज मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू जी ,उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी जी ,जनपद पंचायत पाटन के सभापति श्री रमन टिकरिहा जी, जनपद पंचायत पाटन के सभापति दिनेश साहू जी ,सुरेश निषाद जी, खिलेश यादव जी, वंदना वर्मा जी सहित सचिव गन समारोह में उपस्थित रहे ।

वही कार्यक्रम का संचालन सचिव महेंद्र साहू ने की उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश कोठारी जी मौजूद रहे।

Exit mobile version