Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी को पश्चिम बंगाल चुनाव की जिम्मेदारी मिली

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी को पश्चिम बंगाल चुनाव की जिम्मेदारी मिली


बैकुंठपुर – भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और विभिन्न दायित्व में लंबे समय से कार्य का अनुभव रखने वाले भाजपा नेता कृष्ण बिहारी जायसवाल को प्रदेश संगठन द्वारा पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रवासी के रूप में कार्य करने हेतु चयनित किया है।

ज्ञात हो कि श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व में कार्य कर चुके हैं।उनके जिला अध्यक्ष कार्यकाल में पार्टी ने स्थानीय एवं विधानसभा चुनाव में अच्छी सफलता प्राप्त की थी चुनाव संचालन का बेहतर अनुभव होने के कारण पश्चिम बंगाल चुनाव में जिन क्षेत्रों में भी श्री जायसवाल को पार्टी द्वारा कार्य में लगाया जाएगा निश्चय ही ऐसे क्षेत्रों में पार्टी को अवश्य लाभ मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी ने श्री जायसवाल को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए जिले के कार्यकर्ताओं के लिए इसे गौरव का विषय बताया है। जिले भर के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री जायसवाल को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में कार्य करने पर अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Exit mobile version