दीक्षा नगर गुढ़ियारी में 18 करोड रुपए की लागत के पानी टंकी निर्माण का भूमि पूजन शीघ्र करूंगा : राजेश मुणत
- सरोना में खिलाड़ियों ने की खेल मैदान की मांग मुणत ने पटवारी को बुलाकर 2 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध कराने को कहा
- जनता को सीधे संवाद में जोड़ने वाला मूणत का जनचौपाल आयोजन जारी
- शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मूणत ने दिया निर्देश
- डेढ़ साल में संत रविदास और ठक्करबापा वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर
- सरकारी सेवाओं में समस्याओं के लिए कलेक्टर और विधायक से सीधे संपर्क का भरोसा
- मूणत का जनता से अपील: बच्चे पढ़ाएं बेटियों को आगे बढ़ाएं, आप सब मेरे परिवारजन हैं
- संत रविदास और ठक्करबापा वार्ड में करोड़ों के विकास कार्यों का लेखाजोखा पेश किया
रायपुर : रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने रविवार को संत रविदास वार्ड (क्रमांक 70) और ठक्करबापा वार्ड (क्रमांक 17) में जन चौपाल आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं । इस अवसर पर उन्होंने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल का लेखाजोखा जनता के समक्ष प्रस्तुत किया और सभी को सावन मास की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र महादेवघाट से लेकर सरोना तक शिव की नगरी है, जहां सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर आते हैं। शिवभक्तों की सुविधा, सुरक्षा और भावनाओं का विशेष ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
👉यह भी पढ़े : कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही, जिले के दो पटवारी सेवामुक्त… जाने क्यों ?
विधायक मूणत ने कहा कि मैं वह नेता नहीं हूं जो केवल चुनाव के समय अपनापन दिखाए। मैं राजनीति में नाम या पद के लिए नहीं आया हूं, सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। आप सब मेरे परिवारजन हैं। हमारा रिश्ता सिर्फ जनता और जनप्रतिनिधि तक सीमित नहीं है। आप सभी की चिंता मेरी अपनी चिंता है। कोई भी सरकारी सेवा में दिक्कत आती है तो मुझे सीधे फोन करें।
👉यह भी पढ़े : “शिक्षा का अधिकार सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित न हो” पाटन कांग्रेस
विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मूणत ने बताया कि संत रविदास वार्ड में अब तक 720.32 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 56 लाख रुपये के कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 522.50 लाख रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा 121.82 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन हो चुका है। वहीं, ठक्करबापा वार्ड में 197 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 23 लाख के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 95 लाख रुपये के कार्य प्रगति पर हैं और 37 लाख रुपये के कार्य स्थल विवाद के कारण रुके हुए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विधायक के जनसंपर्क और जनसुनवाई की शैली की सराहना की। एक युवा ने कहा कि मूणत जैसे नेता लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा देते हैं। एक गृहिणी ने कहा कि अब अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, एक मंच पर सभी विभागों से संवाद हो जाता है। एक बुजुर्ग ने कहा कि मूणत का व्यवहार यह दर्शाता है कि वे वास्तव में जनता के साथ हैं, न कि केवल मंचों पर दिखने वाले जनप्रतिनिधि।
