Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजिम में भौतिक शास्त्र परिषद का गठन

 

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद-शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में भौतिक शास्त्र परिषद के गठन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना व राज्य गीत से किया गया। भौतिक शास्त्र परिषद के अध्यक्ष वासुदेव धीवर, उपाध्यक्ष रुपेश सोनकर, सचिव मलेश्वर धीवर, सह सचिव वंदना साहू निर्वाचित हुए।

संस्था प्रमुख डॉ. सी एल. देवांगन ने परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और परिषद के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय गतिविधियों के संचालन में परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। महाविद्यालय के प्रत्येक विभाग को परिषद गठन कर नवाचारी कार्यक्रमों का संपादन करना चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं में विषय के प्रति जागरूकता आ सके। भौतिक शास्त्र के विद्यार्थी डोमेश ध्रुव ने परिषद के गठन के संदर्भ में अपने व्यक्तत्व में कहा कि परिषद गठन से विद्यार्थियों को सीखने का मौका मिलता है विद्यार्थी अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखार सकता है।

परिषद के अध्यक्ष वासुदेव धीवर ने परिषद के उद्देश्य को साझा करते हुए कहा कि परिषद द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कर छत्तीसगढ़ के उच्च स्तरीय संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं व अनुसंधान के कार्यों को समझने का प्रयास किया जाएगा साथ ही सहपाठेत्तर गतिविधियों का संचालन कर विभागीय गतिशीलता बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रो. एम. एल. वर्मा, प्रो. क्षमा शिल्पा चौहान ने परिषद गठन की शुभकामनाएं व बधाई दी।

भौतिक शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गोवर्धन यदु ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभागीय परिषद का गठन कर नवाचारी प्रथा को अपनाने का कार्य किया जाएगा। परिषद विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास, आत्मबल और मानसिक योग्यता को प्रदर्शित करने का माध्यम होता है। इस वर्ष हम महाविद्यालय स्तर पर वैज्ञानिक गतिविधियों और जटिल मुद्दों पर कार्यक्रम का आयोजन कर अन्य विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित करना चाहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन चंचल देवांगन और जयश्री देवांगन ने किया आभार प्रदर्शन वंदना ने किया,कार्यक्रम में भौतिक शास्त्र के विद्यार्थी और महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. चित्रा खोटे, राजेश बघेल, आकाश बाघमारे, मुकेश कुर्रे, भानु प्रताप नायक, डॉ. देवेंद्र देवांगन, श्वेता खरे, मनीषा भोई एवं अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

Exit mobile version