Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विकसित भारत संकल्प यात्रा के समुचित क्रियान्वयन के लिए जिला एवं ग्राम पंचायत स्तरीय समिति का गठन

कोरिया : जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के समुचित क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला एवं ग्राम पंचायत स्तरीय समिति का गठन किया है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के कलेक्टर अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सदस्य सचिव होंगे।जिला स्तरीय समिति में वनमण्डलाधिकारी, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुण्ठपुर/सोनहत, महाप्रबंधक एस.ई.सी.एल., मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उप संचालक कृषि/पशुपालन/मत्स्य पालन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, खाद्य अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारिता, श्रम विभाग, अग्रणी बैंक (लीड बैंक) अधिकारी तथा जनसम्पर्क अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, मितानिन/आषा कार्यकर्ता, प्राचार्य/प्रधानपाठक पंचायत मुख्यालय, ग्रामीण कृषि एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक तथा वन रक्षक को ग्राम पंचायत स्तरीय समिति में रखा गया है।कलेक्अर श्री लंगेह ने उक्त समिति को विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देष दिए है।

Exit mobile version