Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

फ़ूड ऑफिसर अपने स्वार्थ के लिए किसानो का किया नुकसान… डेम में गिरा मोबाइल निकलने खाली कर दिया डेम का पानी

कांकेर : बस्तर संभाग अंतर्गत कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र के सबसे बड़ा खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ओवर पोल में फ़ूड ऑफिसर का महंगा फोन करीब 15 फिट गहरा पानी में गिर गया। फ़ूड ऑफिसर का फोन को निकालने के लिए 30 एच पी के पंप को लगातार 3 दिनों में डेढ़ हजार एकड़ खेत सिंचाई करने के लायक पानी बहा दिया गया । फ़ूड ऑफिसर का फोन तो मिल गया, लेकिन अफसर के फ़ोन के लिये किसानों के साथ अन्याय कर दिया।

कोयलीबेड़ा ब्लॉक के फ़ूड ऑफिसर रविवार को छुट्टी मनाने खेरकट्टा परलकोट जलाशय पहुचे हुए थे, जहां पर फ़ूड ऑफिसर का महँगा फोन खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ओवर पुल पर 15 फिट तक भरे हुए पानी में गिर गया, इसके बाद अधिकारी का फोन को निकालने के लिए चर्चा शुरू होती है और अधिकारी के द्वारा सिंचाई विभाग से बकायदा चर्चा कर पम्प लगाकर जलाशय का पानी फेंकवा दिया गया। पानी निकालने के लिए पिछले 3 दिनों से लगातार 30 एच पी का पंप चलता रहा।

सवाल उठता है कि फ़ूड ऑफिसर के फोन में आखिर ऐसा क्या था जिसके लिए किसानों के सिंचाई के लिए उपयोग किए जाने वाली पानी को इस कदर बहा दिया गया। जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राम लाल ढिवर ने बताया की इस मामले में 5 फिट तक पानी को खाली करने का परमिशन मौखिक तौर पर दिया गया था, लेकिन अब तक 10 फिट से ज्यादा पानी निकाल दिया। फ़ूड ऑफिसर के महंगे फोन की कीमत शायद इलाके के सैकड़ों किसानों के जीवन यापन के सांधन से बढ़कर नजर आ रही है, जो इस कदर गर्मी के मौसम में सिंचाई के लिए उपयोग किये जाने वाले पानी को बेफिजूल बहा दिया गया

Exit mobile version