Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खाद्य विभाग ने मारा छापा, 22 नग गैस सिलेंडर जब्त

बिलासपुर : लगातार शिकायतों के बाद खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए 5 दुकानों से 22 नग गैस सिलेंडर जब्त किये गए हैं।जिसमे से 9 नग घरेलू सिलेंडर और 13 नग व्यावसायिक सिलेंडर हैं। खाद्य विभाग की सुस्ती के कारण कालाबाजारी करने वालों ने दुकानों के सामने घरेलू सिलेंडर रखना शुरू कर दिया था।

जिसकी लगातार शिकायतों के बाद खाद्य विभाग जागा, और बीती रात कार्रवाई शुरू क। खाद्य विभाग की टीम ने मंगला चौक की सुभाष डेयरी से 2 नग, गोवर्धन डेयरी से 2 नग और मां शारदा काफी हाउस से 5 नग सिलेंडर जब्त किए, वहीं मुंगेली नाक चौक स्थित अन्ना डोसा से 8 नग, महाराणा प्रताप चौक स्थित सांझा चूल्हा रेस्टोरेंट से 5 नग सिलेंडर जब्त की गई। जब्त सिलेंडरों को संबंधित एजेंसी के हवाले कर दिया गया। सभी मामलों में प्रकरण बनाकर पेश किया जाएगा एडीएम कोर्ट में।

Exit mobile version