बाढ़ से ग्राम जमराव प्रभावित, 40 घरों में पहुंचा पानी; मछुआरों की मदद से बाढ़ में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया
बाढ़ के दौरान एक व्यक्ति पानी में फंस गया था। स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद गांव के मछुआरों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के लिए ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत भवन, शासकीय मिडिल स्कूल, शासकीय प्राथमिक स्कूल, निषाद समाज सामुदायिक भवन एवं साहू समाज सामुदायिक भवन को राहत शिविर के रूप में चिन्हित किया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया जा सके।
वहीं, बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए ग्राम पंचायत जमराव द्वारा राशन एवं सब्जी की व्यवस्था की गई है। पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित लोगों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत पूरी तरह सतर्क है। प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए पंचायत स्तर पर हरसंभव व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से नदी एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाने तथा प्रशासन एवं पंचायत द्वारा जारी सावधानियों का पालन करने की अपील की।
छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ .Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://chat.whatsapp.com/Fv2HbcOsgs9CpHja1ONFlX?mode=gi_t
