Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बरसते बादल के बीच ग्राम पंचायत निपानी में हुआ जगह-जगह ध्वजारोहण ।

Cg24News-R :- आज सुबह से ही भारी बारिश हो रहा था इस बीच ग्राम पंचायत निपानी के युवा सरपंच राजेश ठाकुर ने ग्राम पंचायत एवं ठाकुर पुखराज सिंह मेमोरियल स्कूल में ध्वजारोहण किया साथ ही साथ गांव के सभी स्कूलों एवं संस्थाओं में जाकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुआ ।
हाई स्कूल का ध्वजारोहण प्राचार्य हेमलता बेल्दार ने किया पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ध्वजारोहण प्रधान पाठक उमेश कुमार बघेल ने और सेवा सहकारी समिति का ध्वजारोहण अध्यक्ष बेनीराम साहू ने किया ।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में जनपद सदस्य रवि सिन्हा, हाईस्कूल शाला विकास समिति के अध्यक्ष नारद साहू, विधायक प्रतिनिधि धनीराम सिन्हा, पूर्व माध्यमिक शाला के अध्यक्ष चंदन बंजारे, विधायक प्रतिनिधि राहुल रघुवंशी प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अजय कुमार सेन, सांसद प्रतिनिधि बिरेंद्र सेन ग्राम पंचायत के उपसरपंच राजू साहू एवं समस्त पंचगण, सचिव मकसुदन साहू, विद्यालय के समस्त शिक्षक और छात्र-छात्राएँ व बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Exit mobile version