Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रेस्ट हाउस में श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

✍️ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

गरियाबंद : गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष श्री संजय दुबे ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर उन्होंने देशवासी जिला वासी क्षेत्रवासियों को 75 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी।

तत्पश्चात उन्होंने ने कहा कि आज देश के आजादी को 75 वर्ष पूर्ण हो गए, यह पूरे देश के लिए एक स्वर्णिम और गौरव का क्षण है इस स्वर्णिम अवसर पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है, यह अवसर हमें हमारे देश के लिए बलिदान दिए लाखों बलिदानियों के शौर्य और पराक्रम की याद दिलाता है।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मैं आज़ादी की लड़ाई में योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों और अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को सादर नमन करता हूँ इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय दुबे राष्ट्रीय पार्षद अख्तर मेमन सचिव ओमकार पर्वते सदस्य अश्वनी अवस्थी सदस्य कृष्ण कांत त्रिपाठी सदस्य विक्रम कुमार नागेश सदस्य सैयद बरकत अली सदस्य हेमचंद नागेश सदस्य मकरध्वज प्रधान सदस्य ईश्वर यादव उपस्थित रहे

Exit mobile version