Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पांच महीने पूर्व किशोरी को भगाने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोप में की जा रही करवाई

जांजगीर चाम्पा : जिले की शिवरीनारायण थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का वादा करके दुष्कर्म करने वाले आरोपी अमृत लाल आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2) ड, पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी खरौद का निवासी है।

 

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2024 को पुलिस थाना क्षेत्र के महिला ने आकर यह बताया कि, उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इस घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की लगातार खोजबीन की जा रही थी। शिवरीनारायण ने पुलिस उत्तर प्रदेश के आगरा से आरोपी अमृत लाल आदित्य के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद करके उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

Exit mobile version