Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सांकरा में होगा पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन – जनकल्याण हेतु उठाया आध्यात्मिक कदम

* सांकरा में होगा पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन – जनकल्याण हेतु युवा सरपंच ने उठाया आध्यात्मिक कदम…
* दुर्ग जिले के सांकरा ग्राम में 11-12 अक्टूबर को विशेष आयोजन…

सांकरा (पाटन,दुर्ग):  सामाजिक एवं आध्यात्मिक चेतना को प्रज्वलित करने के उद्देश्य से ग्राम सांकरा में आगामी 11 एवं 12 अक्टूबर 2025 को पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास से झांकी कला मंच, सांकरा में सम्पन्न होगा।

इस महायज्ञ का उद्देश्य न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि समाज में व्याप्त विकृतियों एवं मानसिक अशांति को दूर कर शांति, सद्भावना एवं सत्चिंतन को बढ़ावा देना भी है। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, यज्ञ द्वारा सूक्ष्म जगत का परिषोधन संभव है, जो सामाजिक कल्याण की दिशा में एक सशक्त पहल है।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार हैं:
दिन – शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
दोपहर 2 बजे से: मंगल कलश यात्रा, आरती, देवपूजन एवं प्रसाद वितरण।  दिन रविवार, 12 अक्टूबर 2025
प्रातः 8 बजे: पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पूर्णाहुति
संध्या 5 बजे: दीप महायज्ञ एवं समापन समारोह

ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच श्री रवि सिगौर जी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवारजनों, मित्रों एवं परिचितों सहित इस आयोजन में सहभागी बनें और यज्ञ की दिव्यता का लाभ लें।

कार्यक्रम में महिला-पुरुष, युवा वर्ग एवं बच्चे – सभी के लिए भागीदारी का अवसर रहेगा। आयोजन समिति ने सभी से अपील की है कि वे यथासंभव इस सामाजिक अभियान का हिस्सा बनें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

Exit mobile version