Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सिम्स हॉस्पिटल में एक्स-रे मशीन पर लगी आग, लोगो के बिच मचा हड़कंप

बिलासपुर : सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) के द्वारा रेडियोलाजी विभाग में मेंटेनेंस के करते वक्त अचानक शार्ट सर्किट हुआ और एक्स-रे मशीन पर आग लग गई। मौके पर आग पर काबू पा लिया गया था। एक्स-रे मशीन को काफी नुकसान पहुंचा। सिम्स में मरीजों की सुविधा के लिए कुछ माह पहले आधुनिक एक्स-रे मशीन लाई गई थी।

बता दे की यह एक्स-रे मशीन 12 लाख स्र्पये कीकक्ष नंबर तीन में स्थापित है। रोजाना इस मशीन से मरीजों की एक्सरे जांच होती है। शनिवार को एक्स-रे मशीन की मेंटेनेंस करने वाली कंपनी का इंजीनियर आया था। इंजीनियर मशीन की जांच कर रहा था। इसी बिच अचानक शार्ट सर्किट होने के कारण मशीन में आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक पूरे कमरे में धुआं भर गया। आग लगने की खरब फैलने ही सिम्स में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक मशीन को भारी नुकसान पहुंच चुका था। इधर सिम्स प्रबंधन का कहना है कि एक्स-रे मशीन गारंटी और वारंटी पर है। इसलिए कंपनी को ही इसे दुरूस्त करना होगा या नई मशीन देनी होगी।

Exit mobile version