Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्कूल में हुई चोरी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला !

रायपुर : नवरंग पब्लिक स्कूल में ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी से जुड़े मामले में कोर्ट ने पुलिस को FIR के आदेश दिए। इस पर संज्ञान लेते हुए टिकरापारा पुलिस ने नवरंग पब्लिक स्कूल की कोषाध्यक्ष समेत पांच लोगों के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया है। स्कूल की कर्मचारी कनिज फातिमा असरफी के पक्ष में राजधानी रायपुर कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में पुलिस ने नवरंग पब्लिक स्कूल संचालित करने वाली प्रियंवदा लोक कल्याण समिति की कोषाध्यक्ष शशि प्रभा पांडे (शासकीय शिक्षक बीरेंद्र पांडे की पत्नी), उसकी बेटी प्रियमदा पांडे, अर्पणा पांडे (प्रियंवदा लोक कल्याण समिति के सचिव दीपक पांडे की पत्नी), ड्रीम इंडिया स्कूल की प्रिंसिपल नेहा तोलवानी और रजनी दुबे के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।

Exit mobile version