Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गौठान में हुई चोरी, सरपंच द्वारा FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला !

तुमगांव : तुमगांव पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम जलकी से सौर ऊर्जा, मोटर पंप की चोरी होने पर शिकायत दर्ज कराया गया है। ग्राम जलकी की सरपंच सविता रामाधार दीवान ने यह बताया कि उनके ग्राम के गौठान में सौर ऊर्जा का मोटर पंप, वायर सहित लगाया गया था, जिसे 15 दिसम्बर 2024 की रात को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। जिसमें चोर मोटर पंप, केबल वायर, एवं रोप वायर और पाइप चोरी करके ले गया है जिसकी कुल अनुमानित राशि 30 तीस हजार रूपये है। इस मामले में पुलिस ने अपराध धारा 303(2) BNS का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Exit mobile version