Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

78 महिलाओ से हुई ठगी, पुलिस द्वारा FIR दर्ज

रायपुर : स्वरोजगार दिलाने का विश्वास देकर महिलाओं से ठगी की वारदात हुई है। 2 महिलाओं ने करीब 78 महिलाओं से 40-40 हजार रुपये लोन के रूप में हड़प लिए। इस मामले में पुलिस ने महिलाओं की शिकायत के बाद FIR दर्ज कर ली है। यह पूरा मामला आरंग पुलिस थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी जल क्षत्रिय ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि मां दंतेश्वरी लघु उद्योग आरंग की सदस्य हैं। राखी धुर्वे और पूनम नायक नाम की दो महिलाओं ने स्वरोजगार के बहाने करीब 78 महिलाओं से 40-40 हजार रुपये वसूल कर लिए। उन्होंने यह कहा कि वह 6 हजार रुपये मानदेय दिलाएगी। इसके अलावा नौकरी भी देगी। जिसके बाद कई महिलाओं ने बैंकों से रुपये लोन में लिए। कई महिलाओं ने पैसे नगद में दिए। आरोपियों ने महिलाओं से लगभग 30 लाख रुपये इकट्ठा करने के बाद संपर्क करना बंद कर दिया। यह महिलाओं ने उनसे अपने रुपये वापस मांगे तो टालमटोल करने लगे। जिसके पश्चात यह पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच में लगी हुई है।

Exit mobile version