Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आर्थिक तंगी नहीं बनेगी तान्या की पढ़ाई में बाधा, आरोहण फाउंडेशन ने भेंट किया लैपटॉप

* आर्थिक कठिनाइयों के बीच तान्या की पढ़ाई को मिला संबल, आरोहण वेलफेयर फाउंडेशन ने भेंट किया लैपटॉप…
* ‘हम संवारेंगे, हम देंगे आकार’, तान्या की शिक्षा का जिम्मा उठाने आगे आए आरोहण और रुंगटा कॉलेज…

राजनांदगांव (ओंकार निषाद)। आर्थिक कठिनाइयों के कारण उच्च शिक्षा जारी रखने में परेशानी झेल रही होनहार छात्रा तान्या की मदद के लिए आरोहण वेलफेयर फाउंडेशन आगे आया है। फाउंडेशन के सदस्यों ने भिलाई स्थित रुंगटा कॉलेज पहुंचकर तान्या को पढ़ाई के लिए आवश्यक लैपटॉप प्रदान किया।

तान्या के पिता आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेटी की आगे की शिक्षा का खर्च उठाने में असमर्थ थे। इसके बावजूद तान्या की कुशाग्र बुद्धि, लगन और शिक्षा के प्रति हौसले को देखते हुए आरोहण परिवार और रुंगटा कॉलेज ने उसकी पढ़ाई में सहयोग का निर्णय लिया। वही रुंगटा कॉलेज ने तान्या की पूरी पढ़ाई एवं हॉस्टल की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने की पहल की है।

वहीं पढ़ाई के लिए आवश्यक अन्य संसाधन आरोहण वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सहयोग देकर उनके सपनों को साकार करने में मदद करना है। वहीं आरोहण वेलफेयर फाउंडेशन का संदेश है कि “हम संवारेंगे, हम देंगे आकार। कोशिश यही हो, सबके सपने साकार।”

Exit mobile version