Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

5 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति

दुर्ग : कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनसुार शांति नगर भिलाई निवासी हर्षित भारशंकर की मृत्यु 04 जुलाई 2023 को नदी के गहरे पानी में डुब जाने से होने पर उनके पिता सुनील कुमार को, मितान चौक सुभाष नगर निवासी श्याम कुमार साहू की मृत्यु 10 मई 2024 को पानी में डुबने से होने पर उनकी पत्नि श्रीमती अनिता साहू को।⬇️शेष नीचे⬇️

वही ग्राम ननकट्ठी निवासी भोंदू राम निषाद की मृत्यु 01 जनवरी 2023 को आग में जलने से होने पर उनकी पत्नी को श्रीमती जनक बाई निषाद को, कालोनी शांति नगर कुम्हारी निवासी जितेन्द्र मतेलकर की मृत्यु 13 अक्टूबर 2023 को पानी में डुबने से होने पर उनकी माता श्रीमती कुसुम बाई को और ग्राम मेड़सरा तहसील अहिवारा निवासी गणेश कुमार साहू की मृत्यु 21 जून 2024 को आकाशीय बिजली गिरने से होने पर उनकी माता गणेशिया बाई साहू को। मृतक के परिजन को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।

Exit mobile version