Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आबकारी विभाग के कर्मचारियों के साथ महिलाओं ने की मारपीट, सभी महिलाएं गिरफ्तार

बिलासपुर : आबकारी विभाग के कर्मचारीयों के साथ मारपीट करने वाले भिल्मी निवासी महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पत्थर एवं लाठी जब्त किया गया है। यह घटना सीपत क्षेत्र के भिलमी गांव की है। आबकारी अमले को जानकारी मिली कि सीपत क्षेत्र के भिलमी गांव में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाई जा रही है।

जिस पर आबकारी विभाग की टीम ग्रामीण सुमीत वर्मा के ठिकाने पर दबिश देकर उसके मकान में 85 लीटर महुआ शराब मिली, अधिकारी इसे जब्त कर कार्रवाई में जुटे हुए थे। इसी बिच सुमीत ने गांव की महिलाओं को बुला लिया। महिलाओं ने आते ही टीम में शामिल आबकारी एसआई आनंद वर्मा, मुकेश पांडेय, रमेश दुबे, एश्वर्या मिंज, प्रधान आरक्षक जनक राम जगत, आरक्षक अनिल पांडेय, निरंजन डडसेना, कल्याण कहरा, प्रभुवन बघेल व उपेंद्र सिंह से गाली-गलौज की।

जिसका विरोध करने पर उसने लाठी से हमले का प्रयास किया गया। इस दौरान भिलमी गांव की महिला अनुराधा सूर्यवंशी, जीतू वर्मा, सीमा वर्मा, अंजनी वर्मा, दिव्यानी वर्मा और सुनीता वर्मा ने आबकारी टीम पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया था।

Exit mobile version