Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खाद आपूर्ति सुनिश्चित, भारतीय किसान यूनियन ने दुकानदारों को चेतावनी दी”

बड़ी खबर Big News

किसानों के लिए खुशखबरी: मोहला मानपुर अंबागढ़ में पर्याप्त खाद पहुंची, अनुचित मूल्य पर बिक्री रोकने का आवाहन”

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश विधिक सलाहकार महेंद्र साहू ने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के सरकारी खाद गोदाम बांधा बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वाहन अधिकारियों से बातचीत में यह जानकारी मिली कि वर्तमान में 4,850 बोरी खाद आ चुकी है, जो निम्नलिखित सोसाइटियों में वितरण के लिए भेजी जा रही है:
विचारपुर – 550 बोरी,आधी – 550 बोरी,सीता गांव – 550 बोरी,सोमाटोला – 550 बोरी,गोटाटोला – 550 बोरी,मानपुर – 550 बोरी,चिल्हाटी – 550 बोरी,मोहला – 550 बोरी,आतरगांव – 550 बोरी

इसके अतिरिक्त, मामले में बताया गया कि कल या परसों के दिनांक में 400 मेट्रिक टन यूरिया खाद राजनांदगांव रेट में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के लिए पहुंचेगा। साथ ही, 120 मेट्रिक टन डीएपी की मांग की गई थी, जिसमें से 90 मेट्रिक टन डीएपी खाद किसानों को पहुंचा दी गई है।

किसान भाइयों से अनुरोध है कि खाद के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न उठाएं क्योंकि उन्हें भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। यदि कोई भी दुकानदार खाद को एमआरपी से अधिक रेट पर बेचता पाया जाता है, तो वह तुरंत भारतीय किसान यूनियन को सूचना दें। भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि तुरन्त जांच के लिए समिति के पास पहुंच जाएगा।

सूचना देने के लिए तुरंत कॉल करें:
9300 458148

किसानों की बेहतरी और खाद आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था के लिए भारतीय किसान यूनियन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version