Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी को पितृ शोक, यूनियन परिवार ने दी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव: चिखली थाना के पीछे दीनदयाल नगर निवासी श्री प्यारेलाल तिवारी, सेवानिवृत्त लेखापाल, शिक्षा विभाग, आयु 74 वर्ष का शुक्रवार 29 नवंबर को स्वर्गवास हो गया, वे प्रदेश कोषाध्यक्ष छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन एवं अधिवक्ता मनीष तिवारी के पिता थे।⬇️⬇️

वे काफी दिनों से अस्वस्थ थे। उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 30 नवंबर शनिवार को दोपहर 1 बजे उनके निवास से निकलेगी। श्री तिवारी जी के दुखद निधन पर प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम सहित यूनियन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Exit mobile version