Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पिता निकला बच्चे का हत्यारा, चेकडैम के पास मिली बच्ची की लाश

बिलासपुर : घर से लापता 5 साल के मासूम बच्ची की लाश चेकडैम के पास मिली है। मासूम बच्ची के पिता मन्नू लहरे ही उसका हत्यारा निकला। आरोपी पिता ने मासूम को नदी में फेंक दिया था  जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आपको बता दे की यह घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

पटेल मोहल्ला के रहने वाली राधिका लहरे रोजी मजदूरी करती है। राधिका ने कल रात तोरवा पुलिस को बताया कि सुबह घर से काम करने निकली थी शाम को घर लौटने पर पता चला कि उसकी पांच साल की बच्ची पायल लहरे दोपहर करीब 2 बजे से घर में नहीं है।  राधिका को घर पहुंचने के बाद उसने बच्ची की तलाशबिन शुरू कर दी। लेकिन मासूम बच्ची का कोई अता पता नहीं चला।

राधिका की रिपोर्ट पर अपहरण की आशंका से पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस बिच आज सुबह मस्तुरी क्षेत्र के कर्रा में चेकडैम के पास ही पायल लहरे का शव मिला। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने बच्ची को नदी में फेंकने की बात स्वीकार कर ली है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version