Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पिता बना हैवान, अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट..जाने पूरा मामला

नवसारी : गुजरात के नवसारी जिले के नारणपोर गांव में रहने वाले एक पिता ने हैवानियत दिखाई है । बता दे की पिता भगू पटेल ने मंगलवार की सुबह 20 वर्षीय बेटे गणेश पर सोते समय ही कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक उसका बेटा गणेश बेरोजगार था और समय समय पर अपने पिता भगू से रुपयों की मांग करता था। भगू पटेल लकड़ी काटने का काम करता था, ऐसे में वह अपने बेटे की जिद से परेशान हो गया था । वही बीती रात पिता भगू पटेल शराब के नशे में था। इस दौरान नशे में भगू घर के बर्तनों में पेशाब कर रहा था। उसकी इस हरकत को देख बेटा गणेश भड़क उठा और उसने गुस्से में पिता को थप्पड़ मार दिया था।

बता दे की इस वजह से पिता और बेटे में जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद भगू पटेल ने मध्यरात्रि के समय सो रहे अपने बेटे गणेश पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वही घटना की जानकारी मिलते ही खेरगाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या के आरोपी पिता भगू पटेल को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Exit mobile version