Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सड़क पर खड़ी ट्रक से जा टकराई सफारी, वाहन में सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

कोरबा : कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर छुरी में देर रात 3 बजे तेज रफ्तार टाटा सफारी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर टकरा गयी । इस हादसे में सफारी सवार पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह बताया जा रहा है, कि सफारी चालक पिता-पुत्र कोरबा के निवासी हैं, जो बिलासपुर से वापस कोरबा लौट रहे थे। यह हादसा सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रकों की वजह से हादसों में जुड़ गया है। समय के साथ जरूरत बन गया है, कि सड़क किनारे चाहे वह शहर में हो या राष्ट्रीय या राज्य मार्ग पर वाहनों को बिना संकेतक के खड़े करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

Exit mobile version