Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सड़क दुर्घटना में पिता-बेटी को कार ने कुचला, मौके पर दोनों की मौत

केशकाल : फरसगांव में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जिसमे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतना दर्दनाक था कि बाइक में सवार पिता और बेटी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना केशकाल की है। दरअसल, यहां पिता अपनी बेटी को लेकर बाइक से जा रहे थे।

 

इसी बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही पिता और बेटी की मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौकर पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई भी कर रही है।

Exit mobile version