* बाईपास खेत से गुजरी 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से किसान घायल…
* जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल…
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य एवं स्वास्थ्य विभाग की सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल किसान नीलकंठ साहू का हाल-चाल जाना।
सावन महोत्सव में झूमीं देवांगन समाज की महिलाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
उन्होंने चिकित्सकों से मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा परिजनों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के संबंधित डॉक्टरों को घायल किसान का बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि, “यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रशासन एवं विद्युत विभाग को ऐसे स्थानों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा खेतों एवं आबादी क्षेत्र से गुजर रही जर्जर एवं झूलती हुई विद्युत लाइनों का शीघ्र सर्वेक्षण कर उन्हें सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने की मांग भी की।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।