Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

न्यू लाईफ संस्था में विदाई और स्वागत समारोह न्यू लाईफ संस्था में मनाया गया बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ बैच के छात्र-छात्राओं का विदाई  एवं बी.एस.सी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह

न्यू लाईफ संस्था में विदाई और स्वागत समारोह

 

न्यू लाईफ संस्था में मनाया गया बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ बैच के छात्र-छात्राओं का विदाई

एवं बी.एस.सी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह

बैकुंठपुरः- न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर का स्वागत समारोह एवं बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के विदाई समारोह के उपलक्ष में संस्था द्वारा दिनांक 15 मई 2026 को न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के मल्टीपरपज हाॅल में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डाॅ. प्रिंस जायवाल एवं संस्था के सचिव श्रीमती वंदना जायसवाल के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन से हुआ। बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के छात्राओं का टीका एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। अतिथियों के सम्मान उपरान्त स्वागत नृत्य तृतीय सेमेस्टर के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, विविध कार्यक्रम रैम्प वाॅक, गेम्स, सामूहिक नृत्य बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया। अतिथियों के द्वारा उद्बोधन में नर्सिंग शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। विदाई समारोह में जूनियर बैच के द्वारा सिनियर बैच का सम्मान किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया। सिनियर बैच ने अपने चार वर्ष का अनुभव साझा किया एवं संस्था की सराहना करते हुए छात्राओं के द्वारा आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथियों के द्वारा बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ बैच के मिस ईव सुनीता अहिरवार व मिस्टर ईव योगेश गोयन्कर एवं मिस न्यू लाईफ रेशमी साहू व मिस्टर न्यू लाईफ प्रदीप कुमार को खिताब, एवं मिस नाईटएन्गल शिलोचना को दिया गया एवं बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर से मिस फ्रेशर संध्या राजवाडे़ व मिस्टर जगलेश्वर राजवाडे़ को नवाजा गया। अतिथियों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सराहना की गई एवं छात्र-छात्राओं को भविष्य मे तन्मयता एवं जिम्मेदारी से आगे बढ़ते हुए उज्जवल भविष्य की कामना का संदेश दिया। धन्यवाद ज्ञापन बी.एस.सी. नर्सिंग सातवां सेमेस्टर की छात्रा हितेश्वरी सोनवानी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् भोजन का भी आनन्द उठाया गया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डाॅ. अंजना सैमुएल के मार्गदर्शन में समस्त नर्सिंग फैकल्टी की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया।

Exit mobile version