राजनांदगाव : शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एल टांडेकर के निर्देशन में एवम विभागाध्यक्ष डॉ अंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विस्तार गतिविधि का आयोजन कौरीन भाटा में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। क्षेत्रीय निवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया साथ ही करीब 65 लोगो से मतदाता जागरूकता संबंधी सर्वेक्षण किया गया।
इस दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चो से भी मतदाता जागरूकता एवम सामान्य जानकारी संबंधी प्रश्न पूछे गए जिसका उन्होंने सही जवाब दिया। हेड मास्टर श्रीमति रामबती चंद्रवंशी ने विद्यालय के बारे में जानकारी दी तथा महाविद्यालय के छात्रों को विद्यालय आने तथा छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया।उक्त कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ अंजना ठाकुर, डा राजकुमार बंजारे, प्रो संजय सप्तर्षि,प्रो हेमंत नंदागौरी सहित स्नातकोत्तर प्रथम एवम तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
