राजीम : छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजीव लोचन मेले में शिक्षा विभाग के द्वारा शैक्षिक नवाचार कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी का स्टाल लगा हुआ है जो बच्चों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है गरियाबंद जिले के विभिन्न विकास खंडों से शिक्षकों के द्वारा किए गए कबाड़ से जुगाड़ शैक्षिक नवाचार की प्रदर्शनी मेले में लगाई गई है।
जो कि पढ़ाई के तरीकों को आसान बनाते हुए रोचक ढंग से गतिविधि पूर्ण ढंग से शिक्षा प्रदान करती हैं इस स्टाल के अंतर्गत गणित हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों पर नवाचार किए गए हैं साथ ही विज्ञान गणित के विषयों को सरल तरीके से समझाने के लिए नवाचार का प्रदर्शन हो रहा है।
Also read : गरियाबंद न्यूज़ : वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन आंदोलन
मैनपुर के शिक्षकों के द्वारा प्रदर्शनी में बच्चों को आकर्षक ढंग से नवाचार के द्वारा सीखने और सिखाने की गतिविधि को बताया जा रहा है विकासखंड मैनपुर के संतोष तारक सहायक शिक्षक के नेतृत्व में यह प्रदर्शनी का संचालन हो रहा है जिसमें शिक्षक अवतार सिन्हा, विनय साहू आलोक शर्मा पेशवर यादव अनिल अवस्थी है। वही अंगना में शिक्षा के संचालन श्रीमती सरोज सेन श्रीमती निरा ध्रुवश्रीमती पूर्णिमा वाले सुश्री सोनाली माडामे के द्वारा किया जा रहा है।