*राजनांदगांव, 21 अगस्त 2026।*
जिला कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं जिला पंचायत CEO श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल के नेतृत्व में Open Links Foundation के सहयोग से Vinoba Program अंतर्गत शिक्षण उत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, विद्यालयों एवं शैक्षणिक इकाइयों का सम्मान करने तथा आगामी शैक्षणिक लक्ष्यों के लिए प्रेरणा प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में जिले के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षकगण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, सीखने के परिणाम, जीवन कौशल एवं प्रतिस्पर्धी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय केंद्र में रहे।
*10वीं–12वीं के परिणामों पर संतोष नहीं, उत्कृष्टता का लक्ष्य रखें – CEO*
अपने प्रेरक संबोधन में जिला पंचायत CEO श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि गर्व का विषय है, लेकिन हमें यहीं रुकना नहीं है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को बेहतर सीखने का अवसर देना और जिले के शैक्षणिक प्रदर्शन को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।
उन्होंने कहा कि FLN (Foundational Literacy and Numeracy) पर विशेष ध्यान देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि बच्चों की बुनियाद मजबूत होगी तो आगे की शिक्षा में उन्हें अतिरिक्त संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने विद्यालयों में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति, अनुशासन एवं सकारात्मक विद्यालय संस्कृति को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला बताया।
“शिक्षक राष्ट्रनिर्माता हैं” – जिला कलेक्टर
कार्यक्रम में उपस्थित जिला कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षक राष्ट्रनिर्माता हैं। उन्हें किसी विशेष विशेषण या सम्मानसूचक शब्द की आवश्यकता नहीं है। उनका कार्य ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।”
उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ बच्चों के भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ। कलेक्टर ने यह भी आश्वस्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले से जिस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, प्रशासन उसे प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।
उन्होंने जिले में JEE एवं NEET की विशेष कोचिंग व्यवस्था प्रारंभ करने की योजना साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं प्रतिस्पर्धी सोच का विकास विद्यालय स्तर से ही किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण एवं शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी समान अवसर प्राप्त हो सकें।
समग्र शिक्षा विभाग के अधिकारियों का सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु समग्र शिक्षा विभाग से रश्मि सिंह (सहायक संचालक), मनोज मरकाम (APC)(विनोबा नोडल), पी.आर. झाड़े(APC), के.पी. विश्वकर्मा(APC), प्रणीता शर्मा(APC), कामनी साहू (APC)एवं सृष्टि महोबिया(MIS प्रशासक) को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालय, क्लस्टर, ब्लॉक एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। टॉप परफॉर्मिंग ब्लॉक का पुरस्कार डोंगरगढ़ के BEO श्रीनिवास मिश्रा को प्राप्त हुआ। टॉप क्लस्टर में डोंगरगढ़–2, चरभाठा एवं अजनोरा सम्मानित हुए। कक्षा 10वीं में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, डोंगरगांव, कक्षा 12वीं में शासकीय लक्ष्मीनिवास बद्रुका विद्यालय, रेवागहन, JEE–NEET में SAGES सर्वेश्वर दास इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजनांदगांव, NMMSE में मिडिल स्कूल कंकेटरा, JNV में प्राथमिक शाला अलीवारा, FLN में प्राथमिक शाला डोंगरगांव तथा FLN++ में मिडिल स्कूल पानेका को सम्मान प्रदान किया गया।
लाइफ स्किल कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों में Spelling Bee हेतु कोनिका सोनी, Poetry Recitation हेतु सपना भारद्वाज, Story Telling हेतु राजेश कुमार निषाद, Spoken English हेतु पूनम रानी खुटे, Morning Assembly हेतु उपेंद्र कुमार रामटेके तथा Overall Academic & Life Skill Performance हेतु मिडिल स्कूल फुलझर की सविता ध्रुवे को सम्मानित किया गया।
आयोजन में प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम के आयोजक के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल एवं जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहारे उपस्थित रहे। इस अवसर पर Open Links Foundation के Chief Operating Officer श्री विश्वजीत पवार, छत्तीसगढ़ डिवीजन लीड श्री जितेन्द्र सिंह, विनोबा प्रोग्राम अधिकारी तुषार साहू, नरेंद्र साहू, खुशी रघुवंशी, सुमन माझी सहित संपूर्ण विनोबा टीम, शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं जिले भर के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट