Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल रानीतराई का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

CG-24 NEWS :- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई का इस वर्ष हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा,इस वर्ष हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 77.78% रहा, जिसमें प्रथम श्रेणी में 20 छात्राएं , द्वितीय श्रेणी में 35 छात्राएं तथा तृतीय श्रेणी में 01 छात्रा रही, विद्यालय में 94.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर कु अनिशा सेन पिता श्री सुदर्शन सेन रही, इसी तरह विद्यालय में89.83% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर कु श्रेया देवांगन पिता श्री मोतीलाल देवांगन रही, विद्यालय में84.83%अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर कु चेतना टंडन पिता श्री प्रदीप टंडन का रहा, हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम 89.77% रहा।यहां विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पर 85%अंक हासिल कर गणित संकाय की छात्रा कु रीति गायकवाड़ पिता श्री सुरेन्द्र कुमार गायकवाड़ ग्राम औसर से रहा, विद्यालय में द्वितीय स्थान पर कु दुलारी पिता श्री चन्द्रहास ग्राम कौही ने 79%अंक हासिल किया, इसी तरह विद्यालय में 77% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त करने में कु सृष्टि बघेल पिता श्री रामखिलावन बघेल सफल हुए, हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में विद्यालय में 30 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में तथा 46 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में तथा 03 छात्राओं ने तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, सभी छात्राओं को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के संरक्षक, अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया गया, संस्था के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा भी सभी छात्राओं को आशीर्वाद एवं हार्दिक बधाई दिया गया।

Exit mobile version