Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 29 अप्रैल को होगी परीक्षा आयोजित

जवाहर नवोदय विद्यालय

बीजापुर/’छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’: कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को आयोजित होगी। जिसके लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय के वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर सर्च किया जा सकता है।….शेष नीचे 👇👇👇



प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए पालकों एवं विद्यार्थियों तक सूचना पहुंचाने के लिए प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर द्वारा जिले के समस्त बीईओ, बीआरसी, प्रधानपाठकों एवं शिक्षकों से आग्रह किया गया है ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न हो और अपना प्रवेश पत्र समय-सीमा में प्राप्त कर सके।

Exit mobile version