Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रश्मि देवी महाविद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित ; एम काम फाइनल में अखिल नामदेव प्रथम

* रश्मि देवी महाविद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित ; एम काम फाइनल में अखिल नामदेव प्रथम…

खैरागढ़ (प्रदीप बोरक) । हेमचंद यादव विवि दुर्ग द्वारा घोषित एम काम फाइनल के परिणाम में शहर के रश्मि देवी सिंह शा महाविद्यालय में छात्र अखिल नामदेव ने पहला स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय से इस सत्र में एम काम फाइनल में कुल 18 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें चार छात्रों ने बाजी मारी है।

छात्र अखिल नामदेव ने एम काम फाइनल में 487 अंक प्राप्त कर 87 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। प्रारम्भ से मेधावी छात्र अखिल पत्रकार खिलेंद्र नामदेव के पुत्र है।

वही अखिल नामदेव ने बी कॉम फाइनल में भी महाविद्यालय स्तर पर 70 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया था। अखिल की सफलता पर रानी रश्मि देवी सिंह महाविद्यालय प्राचार्य ओ पी गुप्ता सहित शिक्षकों और परिजनों ने शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version