Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सबका साथ, सबका विश्वास वाला बजट – खेमचंद वर्मा

सबका साथ, सबका विश्वास वाला बजट - खेमचंद वर्मा

दीपक साहू, राजनांदगांव : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के बजट को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री खेमचंद वर्मा ( बंटी ) ने केंद्रीय बजट से सबका साथ, सबका विश्वास वाला बजट बताया है।

खेमचंद वर्मा ने कहा कि समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचे व निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति, वित्तीय क्षेत्र के मजबूती को बजट में प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के विकास को लेकर जो संकल्प लिया गया है वह इस बजट में समग्र रूप से देखने को मिलता है। बुजुर्गों के लिए अटल पेंशन योजना में 1000 रु पेंशन से बढ़ाकर 5000 रु पेंशन की गयी। गरीबों की जिस प्रकार से चिंता की गई हैं।

गरीब कल्याण अन्न योजना में 2 लाख करोड़ का जो प्रावधान कर गरीबों को राहत दी गयी हैं और मोटे अनाज को बढ़ावा दिया गया हैं तथा समग्र विकास के लिए सात प्राथमिकताएं मोदी जी ने जो तय है यह अत्यंत ही अनुकरणीय एवं क्रांतिकारी कदम हैं। आत्मनिर्भर भारत को समर्पित यह बजट एक बड़ा प्रमाण है कि राष्ट्र विकास की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है।

मध्यम वर्ग को आयकर में राहत, यह एक ऐतिहासिक कदम है। इसके साथ ही इस बजट में आधारभूत संरचना के लिए विशेष प्रावधान रखें गए हैं। बजट विकास की नई तस्वीर को उकेरने वाला होगा। जरूरतमंदों को आवास से लेकर विकास की संपूर्ण परिकल्पना इस बजट में की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति राष्ट्रहित में ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत करने के लिए आभार माना है।

Exit mobile version