Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कमल विहार में निशुल्क योग शिविर में सभी लिए बड़ चढ़कर हिस्सा

रायपुर : ( कमल विहार के सेक्टर 11 A ) में आनंदम सेवा संस्थान की तरफ से चल रही निशुल्क योग शिविर में बच्चे बड़े सभी बड़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है और इनकी जज़्बे को सलाम करना पड़ेगा क्योंकि सुबह सुबह बारिश होने के बावजूद भी सभी अपने समय में आकर योग किये और साथ ही कठिन आसनों का भी अभ्यास किया गया।

बच्चे में काफी उत्साह के साथ चक्रासन सिरसासन, एक पद राजकापोत आसन, सर्वांगासन का बारिश में भीगते हुए बारिश का मजा लेते सर्वांगासन किया गया। आनंदम सेवा संस्थान के घनेंद्र कुमार सिन्हा जी ने बताया की यहाँ वे लोग पिछले 2 सालो से योग का अभ्यास नियमित रूप से कराया जाता है।  जिसमे डूंडा बस्ती के स्कूली बच्चे, बड़े, फ्लोरल सिटी से और संतोषी नगर बोरिया खुर्द के लोग भी जुड़ते है।

उन्होंने यह भी बताया की इसके साथ-साथ वे ऑनलाइन भी योग का प्रशिक्षण दिया करते है जो की कोरोना काल में काफी प्रचलित था, योग का अभ्यस व कठिन आसनों का अभ्यास योग गुरु डॉ. एम. के. सिन्हा जी के द्वारा कराया गया था योग की बारीकियो की भी जानकारी दी गई।

Exit mobile version