Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कभी भी पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी, लाखों रुपयों की हेराफेरी

बेमेतरा : जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों के पूर्व सरपंच और प्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों की राशि हड़पने वालों के खिलाफ बेमेतरा एसडीएम सख्त हो गई हैं। लाखों की हेराफेरी करने वाले प्रतिनिधि पर गिरफ्तारी की गाज गिरने के आसार बने हुए हैं।

बेमेतरा के एसडीएम ने बताया कि इस पूरे मामले में पूर्व सरपंचों के द्वारा गांव में हुए कार्यों की विकास राशि बगैर कार्य के पूरी राशि आहरण कर लिया गया, जो की एक गंभीर मामला है। बार-बार सूचना और नोटिस के बावजूद मनमानी करने में उतरे हुए हैं। बेमेतरा जनपद के अंतर्गत 8 से 10 गाँव के सरपंचों द्वारा इस प्रकार से कृत्य किया गया है। समय अवधि तक अगर उक्त राशि जमा नहीं करेंगे तो निश्चित तौर पर इनकी गिरफ्तारी तय।

Exit mobile version