Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्राथमिक शाला केसरा में मनाया गया प्रवेश उत्सव…

(संतोष देवांगन) पाटन : विधानसभा अंतर्गत आने वाले केसरा के प्राथमिक शाला में आज 26 जून को शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाला के द्वार को बहुत ही अच्छे तरीका से सजाया गया था। वहीं गेट पर ही बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर शाला प्रवेश कराया गया।

वहीं इस कार्यक्रम में केसरा ग्राम पंचायत के सरपंच भागवत सिन्हा के साथ पंच गण, पालक गण, प्रधान पाठक और शिक्षक शामिल हुए तथा शाला प्रवेश उत्सव के बाद प्राथमिक शाला के स्टाफ ने बच्चों को न्योता भोजन कराया। जिसमे खीर पूड़ी, फल के साथ पौष्टिक भोजन (Nutritious food) खिलाया गया। जिसके अलावा पाठ्य पुस्तकें वितरण किया गया।

Exit mobile version