Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भारी बारिश में भी नहीं थमा उत्साह – पाटन कांग्रेस ने रायपुर में मनाया भूपेश बघेल का जन्मदिन धूमधाम से

भारी बारिश में भी नहीं थमा उत्साह – पाटन कांग्रेस ने रायपुर में मनाया भूपेश बघेल का जन्मदिन धूमधाम से

(संतोष देवांगन) रायपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, महाजननायक एवं पाटन विधायक श्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आज कांग्रेसजनों ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ मनाया। सुबह से ही रायपुर पहुंच रहे कार्यकर्ताओं की भीड़ ने राजधानी को उत्सव स्थल में बदल दिया।

 

जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर से आए कांग्रेस नेता और हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को शुभकामनाएं दीं। भारी बारिश भी कार्यकर्ताओं के जज्बे को रोक नहीं पाई। कार्यकर्ता नाचते-गाते, झूमते हुए “भूपेश भैया जिंदाबाद” के नारों से माहौल को गूंजायमान कर रहे थे।

इस अवसर पर तीजा-पोला पर्व ने जन्मदिन समारोह को और खास बना दिया। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में उत्सव की रंगत बढ़ाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। बारिश की फुहारों में भीगते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झूमकर नृत्य किया और बघेल जी के प्रति अपना स्नेह जताया।

जननेता भूपेश बघेल के जन्मदिन को लेकर पूरे दिन रायपुर कांग्रेस भवन और सुभाष स्टेडियम जनसमूह और उत्सव का गवाह बना रहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व osd आशीष वर्मा, कौशल चंद्राकर, राकेश ठाकुर, अश्विनी साहू, महेंद्र वर्मा, दिनेश साहू अशोक साहू, देवेंद्र चंद्रवंशी, देवकुमार निषाद, तरुण बिजोरा, उमेश साहू, महेंद्र साहू, मोनू साहू, कमलेश नेताम, नोमंत सिंहा, पार्षद मनीष देवांगन, आभास दुबे, गोपाल देवांगन, सूरज साहू, सावनी सरपंच रामेश्वरी जांगड़े, प्रतिनिधि हेमंत जांगड़े सहित पाटन विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version