Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्व सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का पहला कदम है : घनश्याम देवांगन

स्व सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का पहला कदम है : घनश्याम देवांगन

भिलाई : देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के तत्वावधान में परमेश्वरी भवन, प्रगति नगर रिसाली में महिला सशक्तिकरण पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम रिसाली की महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती कुंजेश्वरी साहू एवं श्रीमती ललिता सिंह ने विशेष रूप से उपस्थित होकर महिलाओं के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण, स्व सहायता समूह का गठन आदि हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया।स्व सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का पहला कदम है : घनश्याम देवांगन



शासकीय योजनाओं की जानकारियां दी। उन्होंने महिलाओं के प्रश्नों का जवाब दिया और महिलाओं को स्व सहायता समूह गठित करने हेतु प्रेरित किया। बैठक की अध्यक्षता देवांगन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्व सहायता समूह बनाकर शासन की अनेक योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं। स्व सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का पहला कदम है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।



बैठक में उपस्थित महिलाओं ने अपनी अपनी इकाइयों में स्व सहायता समूह गठित कर कुटीर उद्योग आरंभ करने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने समूहों में पापड़, बड़ी, बिजोरी, मुरकू, नड्डा, मिलेट्स उत्पाद, मशरूम, गोबर से दीये, वस्त्र निर्माण आदि क्षेत्र में रूचि दिखाई। इस अवसर पर देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई की केन्द्रीय समिति के सचिव विनोद देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र देवांगन, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंदू सर, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उषा देवांगन

महिला सशक्तिकरण प्रभारी मधुबाला देवांगन, कुटीर उद्योग विभाग प्रभारी गायत्री देवांगन, जयश्री देवांगन, दमयंती देवांगन, दामिनी देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, कविता देवांगन, टेसू राम देवांगन, त्रिलोक देवांगन, दिनेश देवांगन, जनार्दन देवांगन, गोवर्धन देवांगन, हेमकैलाश देवांगन, रामगोपाल देवांगन, हुकुमचंद देवांगन, राजू देवांगन, नरेन्द्र देवांगन, मधुर देवांगन सहित अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Exit mobile version